Summer Skin Care: धूप से झुलसी त्वचा के लिए रामबाण है यह Homemade उबटन, मिलेगा Instant Glow

By दिव्यांशी भदौरिया | May 02, 2026

गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या धूप से होने वाली टैनिंग से होती है। गर्मियों में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करना चाहते हैं, तो अब आप इस उपाय को करना शुरु कर दें। इस दौरान आप घर पर खास उबटन को तैयार कर सकते हैं, जो आपकी खूबसूरती को बरकरार रख सके। आइए जानते हैं इस खास होममेड उबटन को बनाने का सही विधि।

चेहरे के एकदम खास है ये होममेड उबटन

स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। अब आप घर पर ही इस खास उबटन को बना सकते हैं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग होगी और सारी टैनिंग भी दूर हो जाएगी। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री चाहिए, जैसे कि-

उबटन बनाने के लिए सामग्री

-पुदीने के पत्ते का पेस्ट

-दही

-नींबू का रस

-गुलाब जल

उबटन बनाने का तरीका

 - घर पर इस खास उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने की पत्तियों से पेस्ट बनाएं।

 - इस पेस्ट में थोड़ा दही और नींबू का रस मिला लें।

 - फिर इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें ऊपर से थोड़ा गुलाब जल मिला दें।

 - तैयार है आपका खास होममेड उबटन।

 - इसको अपने चेहरे पर कम से कम 40 मिनट तक लगाएं।

 - इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

 - इससे आपको काफी फर्क दिखेगा।

 - यदि आप इस उबटन का पहली बार इस्तेमाल कर रहे है, तो सबसे पहले पैच टेस्ट जरुर करें।

 - इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। इस उबटन का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना चाहिए। 

 - इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके बाद लगाएं। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ