By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2019
प्रसिद्ध लेखिका एवं वरिष्ठ स्तंभकार डॉ नीलम महेंद्र को बृजभूमि फाउंडेशन, मथुरा, संरक्षक स्थानीय सांसद, हेमा मालिनी, द्वारा लेखन के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि बृजभूमि फाउंडेशन अलग अलग शहरों में नारी शक्ति को सम्मान नामक मुहिम के अंतर्गत साहित्य कला सामाजिक आदि क्षेत्रों में महिलाओं को उनके विशेष योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान करती है।