By रेनू तिवारी | Aug 14, 2025
कर्नाटक के चर्चित रेणुकास्वामी हत्या मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद कन्नड़ अभिनेता दर्शन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दर्शन की गिरफ्तारी से कुछ देर पहले ही मामले की मुख्य आरोपी और उनकी मित्र अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को पुलिस हिरासत में लिया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दर्शन को बेंगलुरु के होसाकेरेहल्ली स्थित उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी के घर से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि अभिनेता गिरफ्तारी से बचना चाहता थे और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहता थे, लेकिन पुलिस को उनके ठिकाने की जानकारी मिल गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood