Kitchen Cleaning: ठंड में बार-बार चाय बनाने से केतली में पनपी बदबू, इन घरेलू नुस्खों से मिनटों में करें सफाया

By अनन्या मिश्रा | Dec 06, 2025

सर्दियों के मौसम में लोग कई बार चाय पीते हैं। वहीं सुबह के समय जब तक एक कप चाय का प्याला न मिल जाए, तब तक दिन की शुरूआत नहीं होती है। चाय पीते ही शरीर में एनर्जी आ जाती है। अब ऐसे में बार-बार चाय बनाना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में हम केतली में चाय को एक बार बनाकर भर देते हैं। इसमें चाय गर्म रहती है और जब मन करे तब चाय पी सकती हैं। अब ऐसे में अधिक समय तक चाय भरी रहने के कारण से इसकी हर दिन डीप क्लीनिंग नहीं हो पाती है।

इसे भी पढ़ें: How to Dry Clothes: सर्दी की ठंड में गीले कपड़ों से पाएं निजात, जानें ये 5 शानदार हैक्स, झटपट सूखेंगे कपड़े

चावल का पानी और नींबू

चाय की केतली से बदबू दूर करने के लिए चावल को करीब 30 मिनट के लिए भिगो दें। अब इसके ऊपर का पानी निकाल दें और करीब आधा नींबू निचोड़ दें। इस घोल को आपको चाय की केतली में भरकर इसका ढक्कन लगा दें। इस घोल को शेक करें और करीब 1 घंटे के लिए ऐसे छोड़ दें। फिर 30 मिनट बाद बोतल ब्रश की सहायता से केतली को साफ करें। इसके बाद केतली को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। इस तरह से पाएंगी कि आप केतली से आने वाली स्मेल गायब हो जाएगी।

कॉफी पाउडर या बीन्स

वहीं आप कॉफी पाउडर या बीन्स को पानी में उबालकर केतली से आने वाली बदबू को दूर किया जा सकता है। इसके लिए पानी में कॉफी बीन्स या पाउडर डालकर उबाल लें। अब चाय की केतली में डालकर रख दें। कॉफी किसी भी तेज बदबू को सोखने में सहायता करती है। ऐसे में कॉफी के पानी को केतली में करीब 30 मिनट बाद लिक्विड डिश वॉश डालकर शेक करें। इसके बाद केतकी को नॉर्मल पानी से धो लें।

अदरक का पानी

अगर चाय की केतली से बदबू नहीं जा रही है, तो आप अदरक को कूटकर पानी में अच्छे से उबालें। फिर आपको इस पानी को केतली में भरकर रखना है। फिर आप डिश वॉश की सहायता से केतली को साफ कर सकती हैं। अदरक का पानी केतली के अंदर की बदबू और गंदगी दोनों को साफ कर देगा।

प्रमुख खबरें

खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर बवाल: Priyanka Gandhi ने पूछा - यह कैसी Politics?

मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा, Lok Sabha और Rajya Sabha अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Strait of Hormuz पर US का पूर्ण कब्जा, Donald Trump बोले- ईरान अब Middle East का दादा नहीं रहा

Dengue Platelets Danger: डेंगू में कब गिरती है प्लेटलेट्स? जानिए ये Critical Signs और डॉक्टर की सलाह