इस रिपोर्ट ने केंद्र और राज्यों के मंत्रियों में मचा दिया हड़कंप, 302 मिनिस्टर्स की जाएगी कुर्सी?

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2025

प्रधानमंत्री मोदी और सरकार एक संशोधन बिल लेकर आई है, जिसके तहत संसद में ये बिल बेश किया गया। अगर कोई नेता, मंत्री, प्रधानमंत्री तक 30 दिन से ज्यादा जेल में रहता है तो उसे या तो इस्तीफा देना पड़ेगा या फिर खुद ही अपना पद छोड़कर जाना पड़ेगा। ऐसे में एक रिपोर्ट को लेकर देश के नेताओं में हड़कंप मचा है। इस रिपोर्ट में बताया गया हैकि देश के 40 फीसदी मंत्री आपराधिक केस में फंसे हए हैं। चाहे वो मारधाड़ से जुड़ा हो। तमाम तरह के मामले उन पर चल रहे हैं। उसके बाद इस बिल और फिर रिपोर्ट को जोड़कर देखा जा रहा है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या अब आपराधिक मामलों में फंसे देश के 40 फीसदी मंत्री-नेता को उनके पद से हटा दिया जाएगा। क्या उनका इस्तीफा ले लिया जाएगा। 

किस पार्टी के कितने मंत्रियों पर आपराधिक केस

भाजपा के 336 मंत्रियों में से 136 (40%) पर आपराधिक केस हैं। वहीं 88 (26%) पर गंभीर आरोप हैं। कांग्रेस के 61 मंत्रियों में से 45 (74%) पर केस हैं, 18 (30%) पर गंभीर आरोप हैं। डीएमके के 31 में से 27 (87%) मंत्री आरोपी हैं, 14 (45%) पर गंभीर केस हैं। टीएमसी के 40 में से 13 (33%) पर केस हैं, 8 (20%) पर गंभीर आरोप हैं। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के 23 में से 22 (96%) मंत्री आरोपी हैं, 13 (57%) पर गंभीर केस हैं। आम आदमी पार्टी के 16 में से 11 (69%) मंत्री आरोपी हैं, 5(31%) पर गंभीर आरोप हैं।

इसे भी पढ़ें: Hindenburg के बाद अब हिटजॉब, मोदी सरकार के मंत्रियों के पीछे कौन? गडकरी को बदनाम करने के लिए बांग्लादेशी कंपनी को दिया गया ठेका

दागी नेताओं में कौन सा राज्य टॉप पर 

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पुडुचेरी में 60 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड और उत्तराखंड के किसी भी मंत्री पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है।

मंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण

643 मंत्रियों की कुल संपत्ति 23,929 करोड़ है। औसतन हर मंत्री के पास 37.21 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 30 में से 11 विधानसभाओं में अरबपति मंत्री हैं। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 8 अरबपति मंत्री हैं, आंध्र प्रदेश में 6 और महाराष्ट्र में 4 हैं। केंद्र सरकार में 72 मंत्रियों में से 6 मंत्री (8%) अरबपति हैं।

पार्टीवार अरबपति मंत्री

भाजपा के 14 मंत्री अरबपति हैं (कुल का 4%)। कांग्रेस के 11 मंत्री अरबपति हैं (कुल का 18%)। टीडीपी के 6 मंत्री अरबपति हैं (कुल का 26%)। आम आदमी पार्टी, जनसेना पार्टी, जेडीएस, एनसीपी और शिवसेना के भी अरबपति मंत्री हैं

देश के सबसे अमीर मंत्री

डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी, आंध्र प्रदेश) -5,705 करोड़की संपत्ति। डीके शिवकुमार (कांग्रेस, कर्नाटक) -1,413 करोड़। एन. चंद्रबाबू नायडू (टीडीपी, आंध्र प्रदेश) -931 करोड़। अन्य अमीर मंत्रीः नारायण पोंगुरु, नारा लोकेश (आंध्र प्रदेश), गड्डम विवेकानंद, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी (तेलंगाना), सुरेशा बीएस (कर्नाटक), मंगल प्रभात लोढ़ा (महाराष्ट्र), ज्योतिरादित्य सिंधिया (केंद्र)। सबसे कम संपत्तिः शुक्ला चरण नोआतिया (आईपीएफडी, त्रिपुरा) 2 लाख। विर्भाहा हांसदा (टीएमसी, पश्चिम बंगाल)-3 लाख से कुछ अधिक है। 

प्रमुख खबरें

Novak Djokovic ने Rafael Nadal का रिकॉर्ड तोड़ा, China Open में दर्ज की 32वीं जीत

Imran Khan की पार्टी PTI ने शुरू किया Islamabad मार्च, सरकार से बातचीत रही बेअसर

Supreme Court जज की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार पद पर रहने का नैतिक हक खो चुके: Congress

Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार