जेटली ने अटर्नी जनरल और सरकार के बीच मतभेद की खबरों को गलत बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भारत के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर अटर्नी जनरल के के वेणुगोपाल और सरकार के बीच मतभेद की खबरों को ‘पूरी तरह से गलत’ बताते हुए खारिज कर दिया। वेणुगोपाल ने उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायाधीशों को पत्र लिखकर शीर्ष अदालत के तीन सेवानिवृत न्यायाधीशों की एक समिति गठित करने को कहा था जो अदालत की बर्खास्त महिला कर्मी द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करे। 

इस मामले की जांच हालांकि उच्चतम न्यायालय के तीन वर्तमान न्यायाधीशों की समिति ने की थी। जेटली ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ अटर्नी जनरल और सरकार के बीच मतभेद से संबंधित खबर पूरी तरह से गलत है। बार के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक होने के नाते उनके वेणुगोपाल के कुछ मुद्दों पर अपने विचार होते हैं। सरकार उनकी सलाह के लिये उनका सम्मान करती है। ’’ गौरतलब है कि इस मामले में तीन सदस्यीय समिति ने सीजेआई गोगोई को क्लीनचिट दे दी थी। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal