ओडिशा महसूस कर रहा है अच्छे दिन, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में हैं राज्य से प्रतिनिधि: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2022

कटक। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ओडिशा के लोगों के ‘समग्र विकास’ के लिए नवीन पटनायक की अगुवाई वाली सरकार के साथ करीबी तालमेल के साथ काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के शीर्ष शासन तंत्र में बड़ी संख्या में राज्य के प्रतिनिधि हैं।

इसे भी पढ़ें: मंत्री के सांसद को बुलाने पर बिरला ने कहा: मेरी अनुमति के बिना ऐसा नहीं हो सकता

‘‘संभावनाओं के राज्य’’ के रूप में उभरने के लिए ओडिशा में विपुल संभावनाएं होने का दावा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘‘यहां लंबी तटरेखा है, समृद्ध खनिज संसाधन हैं, वन हैं एवं प्रतिभाशील मानव संसाधन हैं। मुझे ओडिशा का बेहतर भविष्य नजर आता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर