Republic Day 2022 | ITBP के जवानों ने -40 डिग्री की ठंड में मनाया गणतंत्र दिवस, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

By रेनू तिवारी | Jan 26, 2022

गणतंत्र दिवस 2022। भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस साल दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में 16 मार्चिंग दल, 17 सैन्य बैंड और विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, विभागों और सशस्त्र बलों की 25 झांकियां शामिल हो रहे है। भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस वर्ष का गणतंत्र दिवस कार्यक्रम स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के लिए केंद्र के आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है। देश में सबसे बड़ा फ्लाईपास्ट होगा, जिसमें 75 विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। कोविड की चिंताओं के कारण, दिल्ली पुलिस ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों और जिन लोगों को दोनों खुराक का टीका नहीं लगाया है, वे इस साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से रोक दिया है, जो सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।

ITBP ने 17.5 हजार फीट पर मनाया गणतंत्र दिवस 

लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान 17,500 फीट -40 डिग्री सेल्सियस पर गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 'हिमवीर' ने उत्तराखंड के औली में 73वां गणतंत्र दिवस 11,000 फीट की ऊंचाई पर शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे मनाया।

नेपाल ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, पीएम शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री नारायण खड़का ने 73वें गणतंत्र दिवस पर भारत को शुभकामनाएं दीं।

सत्य, समानता को सलाम: गणतंत्र दिवस पर राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया "1950 में गणतंत्र दिवस पर, हमारे देश ने आत्मविश्वास के साथ सही दिशा में पहला कदम उठाया। सच्चाई और समानता के उस पहले कदम को सलाम।" 

गर्व, एकता, अखंडता को सलाम: अमित शाह ने भारतीय गणतंत्र पर किया ट्वीट 

गणतंत्र दिवस पर देश को बधाई देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है: "मैं उन सभी सैनिकों को नमन करता हूं जिन्होंने भारतीय गणराज्य के गौरव, एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।" 

प्रमुख खबरें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी

WEF BCG Report: अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय सिर्फ 28 फीसदी कंपनियों में लागू

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला