Republic Day 2025: जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सुबह तीन बजे शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

By अंकित सिंह | Jan 24, 2025

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारिया जोरो पर है। राजधानी में अर्द्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं, दिल्ली मेट्रो भी रविवार को तड़के तीन बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी ताकि लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने में सुविधा हो। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गणतंत्र दिवस परेड 2025 और अन्य समारोहों में शामिल होने वाले अधिकतम यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर संशोधित कार्यक्रम का पालन किया जाएगा। एक आधिकारिक अधिसूचना में, मेट्रो अधिकारियों ने यात्रियों को सूचित किया कि ट्रेनें सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलती रहेंगी। यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। 

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजधानी में अर्द्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी और सीसीटीवी निगरानी तथा साइबर विशेषज्ञ अधिकारियों को संचालन की देखरेख के लिए तैनात किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने पहले ही बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित कर ली है। हमारे पास जांच और जामा तलाशी की छह स्तरीय व्यवस्था है। इसके अलावा, बहुस्तरीय बैरिकेडिंग होगी। हमने नयी दिल्ली जिले में कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनमें चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) वाले कैमरे भी शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा कि एफआरएस सिस्टम वाली गाड़ियां भी तैनात की जाएंगी। अधिकारी ने कहा कि कैमरे डेटाबेस से जुड़े हैं, ताकि अपराधियों की तुरंत पहचान की जा सके।

इसे भी पढ़ें: Republic Day parade 2025: कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र रहेगी बिहार की झांकी

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम कई सुरक्षा एजेंसियों के साथ अभ्यास कर रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अर्द्धसैन्य बलों की 70 से अधिक कंपनियां और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ‘हाई अलर्ट’ पर रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देंगे। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा उपायों के तहत नयी दिल्ली, उत्तर और मध्य जिलों में लगभग 4,000 इमारतों की छतों को चिह्नित किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प