बीटिंग रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न, 1971 के युद्ध की याद में विशेष धुन शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

नयी दिल्ली। बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के साथ ही शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हो गया और इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने के मौके पर विशेष धुन स्वर्णिम विजय को भी शामिल किया गया। इस बार के कार्यक्रम में 15 मिलिट्री बैंड और इतनी ही संख्या में पाइप एवं ड्रम बैंड भी शामिल किए गए थे। इसके अलावा नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) का एक-एक बैंड भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। ऐतिहासिक विजय चौक पर 26 संगीत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सबसे पहले एक बैंड ने स्वर्णिम विजय थीम के साथ कार्यक्रम पेश किया। यह पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने के मौके पर विशेष धुन थी। उसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ। समारोह का समापन लोकप्रिय सारे जहां से अच्छा धुन के साथ हुआ। एईसी ट्रेनिंग कॉलेज और केंद्र के लेफ्टिनेंट कर्नल गिरीश कुमार यू समारोह के मुख्य संचालक थे। बीटिंग रिट्रीट सदियों पुरानी एक सैन्य परंपरा है। यह उन दिनों में शुरू हुई थी जब सूर्यास्त होते ही सैनिक युद्ध के मैदान से हट जाते थे। जैसे ही बिगुल की आवाज आती थी, सैनिक लड़ाई बंद कर देते थे।

प्रमुख खबरें

LG VK Saxena की चली कैंची, DCW में नियमों के खिलाफ हुई थी नियुक्ति, अब की छुट्टी

पहाड़ी मुसलमानों को ‘धमकी’ देने वाले भाजपा नेता को जेल होनी चाहिए: Mehbooba Mufti

मुहम्मद गोरी के समय की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा को 25-30 साल तक सत्ता में रहना चाहिए: Uma Bharti

Tripura: 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म