गणतंत्र दिवस: जम्मू-कश्मीर की झांकी में केंद्रशासित प्रदेश के बदलते चेहरे को दर्शाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में बुधवार को जम्मू-कश्मीर की झांकी में विकास परिदृश्य के संदर्भ में केंद्र शासित प्रदेश के बदलते चेहरे को दर्शाया गया। केंद्र शासित प्रदेश के दो भाग हैं- जम्मू और कश्मीर। जम्मू को मंदिरों के शहर के रूप में जाना जाता है, जबकि कश्मीर घाटी अपने मैदानों, झीलों, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों, मुगल और ट्यूलिप के सुंदर बगीचों और मार्तंड सूर्य मंदिर, नारानाग, माता खीर भवानी और शंकराचार्य जैसे प्राचीन धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। झांकी के आगे के हिस्से में जम्मू की त्रिकुटा पहाड़ियों में कटरा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी भवन को दर्शाया गया।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार