रिपब्लिकन नेशनल कमेटी ने महाभियोग पर ट्रम्प के साथ एकजुटता जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा महाभियोग की जांच का सामना करने के बीच रिपब्लिकन नेशनल कमेटी ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर ट्रम्प के साथ एकजुटता व्यक्त की है और कहा है कि समिति ‘‘का समर्थन अब पहले से अधिक है।’’

राष्ट्रीय पार्टी के प्रशासनिक निकाय ने समर्थन दर्शाते हुए ‘‘महाभियोग की जांच को पूरी तरहपक्षपातपूर्ण’’ बताया और उसकी निंदा करते हुए ट्रम्प के साथ एकजुटता व्यक्त की। यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है, जब रिपब्लिकन पार्टी में मतभेदों को लेकर व्हाइट हाउस चिंतित है, और ट्रम्प महाभियोग जांच पर मतदान से पहले अपने पक्ष में समर्थन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग