अमेरिका में होने वाले चुनाव में 2 भारतीय-अमेरिकियों का नाम जारी करेगी रिपब्लिकन पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

ह्यूस्टन। अमेरिका में होने वाले चुनावों में दो भारतीय अमेरिकियों का नाम रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हो गया है जो टेक्सास के कांग्रेसनल जिले से नामांकन पत्र दाखिल करना चाहते हैं। फोर्टबेंड जिले के बांगर रेड्डी और डैन मैथ्यूज टेक्सास के 22वें कांग्रेसनल जिले से नये उम्मीदवार हैं, जो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सांसद पीट ओल्सन का स्थान लेने की उम्मीद कर रहे हैं। ओल्सन 2009 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पिछले 25 वर्षों से भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सक्रिय सदस्य रेड्डी मूल रूप से तेलंगाना के मध्यमवर्गीय किसान परिवार से हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग में दो बार मास्टर की डिग्री ली है। रेड्डी के पास आईटी उद्योग में पेशेवर के तौर पर 20 साल का अनुभव है।

इसे भी पढ़ें: पेंटागन ने जारी किया बगदादी के मौत का वीडियो, ठिकाने पर रेड करते नजर आ रहे हैं कमांडो

उन्होंने कहा कि वह अपने अभियान की औपचारिक तौर पर घोषणा करने से पहले इस सप्ताह संघीय निर्वाचन आयोग में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनका मुख्य एजेंडा रूढ़िवादी मूल्यों के साथ रिपब्लिकन उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना और जनता की सेवा के लिए राजनीति का इस्तेमाल करना है। पेशे से केमिकल इंजीनियर मैथ्यूज ने कहा कि अपनी उम्मीदवारी से वह ‘‘रिपब्लिकन पार्टी (ग्रैंड ओल्ड पार्टी-जीओपी) में विविधता’’ ला रहे हैं। उनका एजेंडा ‘‘कट्टर वामपंथियों को रोकना, राष्ट्रपति तथा इजराइल के साथ खड़े रहना है।’’

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा