सुरक्षा अधिकारियों की आप लोगों से अपील, विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो न करें साझा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

जम्मू। सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पकड़ लिये गये वायुसेना के पायलट के वीडियो भारत के खिलाफ मनोवैज्ञानिक अभियान के तहत इंटरनेट पर जारी किये गए हैं और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को सोशल मीडिया पर उसे साझा नहीं करना चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने पांच वीडियो बनाए और उसे भारत के खिलाफ मनोवैज्ञानिक अभियान के तहत व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाल दिये। उन्होंने कहा, ‘इसका उद्देश्य सुरक्षाबलों और लोगों को हतोत्साहित करना है।’

पकड़े गये विंग कमांडर अभिनंदन के वीडियो बनाने और उनके साथ बर्ताव की आलोचना करते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी प्रकट की और पाकिस्तान को तालिबान के हाथों संचालित दुष्ट देश बताया। पुणे से विकास रैना ने व्हाट्सएप पर लिखा, ‘यदि हम देखें कि पायलट से किस तरह से बतार्व हो रहा है तो उससे पता चलता है कि वह देश सेना की वर्दी में तालिबानियों द्वारा संचालित है। यह शर्मनाक है। पाकिस्तान कलंक है।’

इसे भी पढ़ें: भारत ने पाक से की विंग कमांडर को फौरन लौटाने की मांग, उच्चायुक्त को भी किया तलब

पाकिस्तान ने दोनों देशों की वायुसेना के बीच झड़प के बाद भारतीय वायुसेना के पायलट को गिरफ्तार कर लिया। विंग कमांडर मिग 21 बाइसन विमान से तो सुरक्षित बाहर आ गये लेकिन वह नियंत्रण रेखा के पार उतरे थे। ऐसे में पाकिस्तान सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सेना के ताजा बयान में कहा गया है, ‘कृपया, हमसे विंग कमांडर अभिनंदन के वीडियो को साझा करने के लिए नहीं कहें। हम उनके वीडियो साझा नहीं करेंगे और आपसे अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया पायलट के वीडियो और फोटो साझा नहीं करें।’ बयान में कहा गया कि इसे पाकिस्तान की सेना और उसकी मीडिया फैला रही है। उसने कहा कि पाकिस्तान दुष्प्रचार के जाल में न फंसें।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन