बिल्कीस बानो की याचिका पर सुनवाई के लिए जल्द पीठ गठित करने का आग्रह खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2022

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बिल्कीस बानो की उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए नयी पीठ का जल्द गठन करने के अनुरोध को बुधवार को खारिज कर दिया, जिसमें उसके सामूहिक दुष्कर्म मामले में गुजरात सरकार द्वारा 11 दोषियों की सजा माफ करने को चुनौती दी गयी है। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ से बानो की ओर से पेश वकील शोभा गुप्ता ने अनुरोध किया कि मामले पर सुनवाई के लिए एक अन्य पीठ का गठन किए जाने की आवश्यकता है। सीजेआई ने कहा, ‘‘रिट याचिका को सूचीबद्ध किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Haryana में अप्रैल 2023 से अदालत के आदेश हिंदी में भी उपलब्ध होंगे

मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 21 जनवरी 2008 को 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने भी उनकी सजा बरकरार रखी थी। मामले में दोषी ठहराए गए 11 लोग 15 अगस्त को गोधरा उप-जेल से रिहा हुए थे। गुजरात सरकार ने राज्य की सजा माफी नीति के तहत इन दोषियों को रिहा करने की अनुमति दी थी।

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya पर पाएं Gorgeous Look, ट्राय करें ये 5 लेटेस्ट Suit Designs

‘देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश’, Delimitation पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला

Nashik TCS केस में फडणवीस का बड़ा एक्शन, बोले- गंभीर मामला, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Energy Crisis से निपटने को तैयार Bangladesh, Rooppur न्यूक्लियर प्लांट से बदलेगी देश की तस्वीर