आरक्षण की आग में फिर जला राजस्थान, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2019

जयपुर। गुर्जरों के आरक्षण आंदोलन के बीच आंदोलनकारियों ने रविवार को धौलपुर जिले में आगरा-मुरैना राजमार्ग को बंद करने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई। उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के तीन वाहनों को आग लगा दी। धौलपुर के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आगरा मुरैना राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया। उनके अनुसार कुछ हुड़दंगियों ने हवा में गोलियां चलाईं। 

 

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने पुलिस की एक बस सहित तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सिंह के अनुसार इस दौरान हुए पथराव में चार जवानों को चोट आईं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेड़ने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। लगभग एक घंटे के बाद इस राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।

 

यह बी पढ़ें: सुहेलदेव पार्टी की धमकी, कहा- मांगें नहीं सुनी तो भाजपा से तोड़ लेंगे नाता

 

उल्लेखनीय है कि सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्‍थानों में प्रवेश में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर नेता शुक्रवार शाम को सवाईमाधोपुर के मलारना डूंगर में रेल पटरी पर बैठ गए। आंदोलनकारियों और सरकारी प्रतिनिधिमंडल के बीच शनिवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही। इस आंदोलन का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा। उत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे को अनेक ट्रेन रद्द करनी पड़ी हैं या उनके मार्ग में बदलाव करना पड़ा है।

 

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष