इस सप्ताह भुगतान बैंकों के प्रमुखों से मिलेंगे रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि वह भुगतान बैंकों की दिक्कतों एवं उनकी समस्याओं को समझने के लिये इस सप्ताह उनके प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

अभी तक सात भुगतान बैंक परिचालन शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में फिनटेक को बढ़ावा देने के मद्देनजर रिजर्व बैंक की निगरानी में छोटी कंपनियों को नवोन्मेष (रेग्यूलेटरी सैंडबॉक्स) की सुविधा देने को लेकर अगले दो महीने में दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने की विदेशी निवेशकों के साथ बैठक

सैंडबॉक्स तरीका एक ऐसा माध्यम है जो किसी नयी प्रौद्योगिकी या प्रणाली को अमल में लाने से पहले प्रयोग करने और सीखने की सहूलियत देता है।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप