रिजर्व बैंक ने दृष्टिबाधितों के लिए मोबाइल एप पेश किया, कर सकेंगे करेंसी नोट की पहचान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2020

मुंबई। दृष्टिबाधित की मदद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक मोबाइल एप ‘मनी’पेश किया है। इस एप के जरिये दृष्टिबाधित व्यक्ति करेंसी नोटों की पहचान कर सकेंगे। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को बयान में कहा कि दृष्टबाधित इस एप के जरिये यह पता लगा सकेंगे कि नोट कितने मूल्य का है। एक और खास बात यह है कि एक बार इसे स्थापित करने के बाद यह एप आफलाइन भी काम करेगा। 

प्रयोगकर्ता इस एप को डाउनलोड करेंगे। उसके बाद कैमरे के जरिये नोट को स्कैन किया जा सकेगा। स्कैन के बाद एप बोलकर बताएगा कि नोट कितने का है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों में नोट का मूल्य बताया जाएगा। यह एप एंड्रायड और आईओएस आपरेटिंग सिस्टम्स दोनों पर उपलब्ध है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने बुधवार को इस एप को पेश किया। इस मौके पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस एप के जरिये यह पता नहीं लगेगा कि नोट असली है या नकली। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा