रिजर्व बैंक ने कानपुर के पीपल्स कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2022

मुंबई| भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कानपुर स्थित पीपल्स कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस बैंक के पास पूंजी की कमी है और आमदनी की भी संभावनाएं नहीं हैं, जिसके चलते इसका लाइसेंस रद्द किया जा रहा है।

बैंक का परिसमापन होने पर प्रत्येक जमाकर्ता जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से पांच लाख रुपये तक का जमा बीमा दावा कर सकेगा। बैंक की तरफ से दी गई सूचना के मुताबिक, उसके 99 प्रतिशत जमाकर्ता डीआईसीजीसी से अपनी समूची जमा राशि बीमा के तौर पर पाने के हकदार होंगे।

आरबीआई ने कहा कि पीपल्स कोऑपरेटिव बैंक के पास समुचित पूंजी और आय संभावनाएं नहीं हैं। इसके अलावा यह बैंक बैंकिंग नियमन अधिनियम, 1949 की शर्तों का पालन करने में भी असफल रहा है।

लाइसेंस निरस्त हो जाने पर यह बैंक किसी भी तरह का बैंकिंग कार्य नहीं कर पाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi का एक Idea और सपना साकार, Assam के Tea Workers पहली बार करेंगे अयोध्या-काशी यात्रा

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा