Himachal Pradesh में आने वाले दिनों में राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है: मुख्यमंत्री सुक्खू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है।सुक्खू ने यह बयान दिल्ली से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया।

उन्होंने कहा कि इस कदम से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को उनकी विकास संबंधी जरूरतों और आपदा-प्रतिरोध संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्याप्त सहायता मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतारमण ने उन्हें यह आश्वासन भी दिया कि सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के दो प्रतिशत के बराबर अतिरिक्त उधार लेने की अनुमति देकर वित्तीय सहायता के लिए राज्य के अनुरोध पर विचार किया जाएगा और राज्य बागवान मालिकों के हितों पर भी विचार किया जाएगा।

सुक्खू ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री के समक्ष न्यूजीलैंड से सेबों के आयात के मुद्छे को मजबूती से उठाया जिससे स्थानीय बागवान मालिकों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार