Uttarakhand Politics में बड़ा फेरबदल, CM Dhami के Cabinet का विस्तार, आज 5 नए चेहरे लेंगे शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2026

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार शुक्रवार को होने जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन में सुबह 10 बजे होगा। धामी मंत्रिमंडल में पांच पद रिक्त हैं, जिन्हें भरे जाने की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी।

अप्रैल 2023 में सामाजिक कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद मंत्रिमंडल में आठ सदस्य रह गए, जबकि पिछले वर्ष एक विवाद के कारण संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यह संख्या घटकर सात रह गई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी