By अभिनय आकाश | Feb 08, 2022
कोविड-19 लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय में पार्टी के आयोजन पर विवादों में घिरे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पांच करीबी सहयोगियों ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद पार्टीगेट मुद्दे से आगे बढ़ने के लिए कार्यालय में की नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रधानमंत्री ने लंदन के मेयर के रूप में अपने दिनों के सहयोगी गुटो हैरी को जिम्मेदारी सौंपी है जो हाल ही में जॉनसन के आलोचक रहे हैं। 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री द्वारा अपनी टीम में बदलाव के बाद तत्काल अविश्वास मत का खतरा कम होता दिख रहा है। लेकिन कंसर्वेटिव पार्टी के लोगों ने सू ग्रे द्वारा दूसरी रिपोर्ट सौंपेन के बाद जॉनसन की मुश्किलें बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। वहीं जॉनसन के प्रतिद्वंद्वी और पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने कहा है कि दो रिपोर्टों के बाद कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
वरिष्ठ लोकसेवक सू ग्रे ने इस तरह के कुल 16 दावत कार्यक्रमों की जांच की हैजिनमें से एक दर्जन मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जांच के दायरे में भी हैं। इस संबंध में पिछले सप्ताह एक अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद जॉनसन ने माफी मांगी थी और अपने कार्यालय में समस्याओं को ठीक करने का वादा किया था।