सड़क परियोजनाओं को लेकर गडकरी का अल्टीमेटम, समाधान समितियां तीन महीने में मामला निपटाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

नयी दिल्ली। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि समाधान समितियों को सड़क निर्माण परियोजनाओं से संबंधित मामलों का निपटारा तीन महीने में कर देना चाहिए। गडकरी ने एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि इन मामलों के निपटारे में देरी होने से परियोजनाओं की लागत बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: दक्षिणी मेक्सिको में ट्रक हादसे में 55 शरणार्थियों की मौत, 52 अन्य घायल

गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 15 दिनों के भीतर इस आवेदन पर निर्णय करेगा और फिर मामला समाधान समिति के पास जाएगा। उन्होंने कहा, समाधान समितियों को तीन महीनों के भीतर फैसला दे देना चाहिए। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए निर्धारित समय वाला पहलू काफी अहम है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सड़क परियोजनाएं व्यवस्थागत कारणों से देर हुई हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद