ED-CBI के खिलाफ बंगाल विधानसभा से प्रस्ताव पारित, ममता बोलीं- इसमें PM मोदी का हाथ नहीं, लेकिन...

By अंकित सिंह | Sep 19, 2022

विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहा है। हाल फिलहाल में हमने देखा है कि कई राज्यों में जांच एजेंसियां लगातार कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में केंद्रीय एजेंसियों की कथित ज्यादतियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। हालांकि, इस दौरान ममता बनर्जी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने से बचती रही। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि नरेंद्र मोदी सीबीआई-ईडी का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा नेता अपने हितों के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक आग्रह भी किया ममता ने कहा कि सरकार और पार्टी के कामकाज को अलग रखा जाना चाहिए। यह देश के लिए अच्छा होगा। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी अपनी रैली में बमों से लैस गुंडों को लेकर आई, ममता ने कहा- पुलिस चला सकती थी गोलियां, लेकिन...

शुभेन्दु अधिकारी ने कहा आगे कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करना संवैधानिक नहीं है। 'बांग्ला' (पश्चिम बंगाल से) नाम लागू नहीं हुआ, वैसे ही ऐसा नहीं होगा। टीएमसी के हर भ्रष्ट नेता को जेल जाना होगा। वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सोमवार को विधायकों से किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन के लिए सदन में पोस्टर लाने से परहेज करने का आग्रह किया और कहा कि ऐसा करना सदन के नियमों के खिलाफ है। मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों से सदन में उचित आचरण बनाए रखने का आग्रह करूंगा। इससे पहले भी विधानसभा में एक से अधिक मौकों पर अफरातफरी उत्पन्न हुई है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का Seychelles मिशन, Blue Economy और Climate Action के जरिए हिंद महासागर में मजबूत होगी साझेदारी

FIFA World Cup 2026: Argentina Fans को झटका! Jordan के खिलाफ शुरुआती मैच में नहीं दिखेंगे Superstar Lionel Messi

जन्म की तारीख बताती है आपकी Personality, इस खास Astro-Science से जानें भविष्य के संकेत

US का पलटवार, जहाज पर Drone Attack के बाद Iran पर दागीं मिसाइलें, तनाव चरम पर