Manipur में संघर्षरत समूहों के बीच मतभेद सुलझाने में समय लगेगा: Bhagwat

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में संघर्षरत समूहों के बीच मतभेदों को सुलझाने में समय लगेगा, लेकिन आश्वासन दिया कि पूर्वोत्तर राज्य में अंतत: शांति स्थापित होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन लोगों के विचारों को मिलाना एक बड़ा काम है और इसमें समय लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसका एकमात्र उपाय संवाद करना और समूहों को एकमत पर लाना है।

आरएसएस प्रमुख ने संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक समारोह के दौरान कहा, यह किया जा सकता है, क्योंकि मूल रूप से भावना पहले से ही मौजूद है। हमने इसे अरुणाचल, मेघालय में किया है और नगालैंड व अन्य जगहों पर भी इसे किया जा रहा है।

भागवत ने कहा कि मणिपुर में आरएसएस की लगभग 100 शाखाएं हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में अंततः शांति स्थापित होगी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘इसमें निश्चित रूप से समय लगेगा।’’

व्याख्यान और संवाद कार्यक्रम में एक प्रतिभागी द्वारा यह सवाल किये जाने पर कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से संघ क्यों दूरी बनाए हुए है, इस पर आरएसएस प्रमुख ने कहा कि संघ हमेशा से ही भाजपा से दूरी बनाए रखता आया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा के सभी नेताओं से बहुत दूरी बनाए रखते हैं।’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘हम हमेशा से नरेन्द्र भाई (प्रधानमंत्री मोदी) और अमित भाई (केंद्रीय गृह मंत्री शाह) के करीब रहे हैं। दोनों नेता संघ के निकट माने जाते हैं और प्रधानमंत्री मोदी पहले संगठन के प्रचारक रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा नेतृत्व के बीच संबंधों को लेकर ऐसी कहानियों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और यह स्पष्ट किया कि संघ एक स्वच्छ संगठन है और किसी के साथ अपने संबंध छिपाता नहीं है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक संगठन से हो।

प्रमुख खबरें

NEET UG Paper Leak: Shashi Tharoor बोले, पूरी पीढ़ी से विश्वासघात कर रही है Modi Govt

Welcome To The Jungle का नया गाना ऊंचा लंबा कद फॉरएवर रिलीज, 19 साल बाद फिर लौटे आनंद राज आनंद

Ebola को लेकर India का नया Travel Advisory: संक्रमित देशों से लौटें तो खुद को आइसोलेट करें

काला हिरण फिल्म पर Salman Khan के लीगल नोटिस का निर्माता अमित जानी ने दिया जवाब, कहा- यह कोई बायोपिक नहीं है