इतिहास रचने वाले चैपियंस का सम्मान, नीरज बोले-गोल्ड मेरा नहीं, पूरे देश का है

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2021

दिल्ली में आयोजित टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं के अभिनंदन समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये शाम ओलंपिक में भारत का नाम बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की शाम है। मैं सभी पदक विजेताओं को 135 करोड़ लोगों की तरफ़ से बधाई देता हूं। नीरज चोपड़ा आपने मेडल ही नहीं दिल भी जीता है। भारतीय मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया। लवलिना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित भी मौजूद थे। पहलवान बजरंग पुनिया को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित ने सम्मानित किया। टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत को कांस्या पदक मिला। इसके लिए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने सम्मानित किया।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेरी जीत में परिवार का सबसे बड़ा हाथ है विरोधी को देखकर कभी घबराना नहीं चाहिए। गोल्ड मेरा नहीं पूरे देश का है। 

भारतीय ओलंपिक दल का गर्मजोशी से स्वागत 

ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ भारतीय ओलंपिक दल का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया लेकिन देश के नायकों की झलक पाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर जमा भारी भीड़  से अफरा तफरी जैसी स्थिति हो गयी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। उनके साथ भारतीय एथलेटिक्स संघ के प्रमुख आदिल सुमारिवाला भी थे। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों का माल्यार्पण किया गया और गुलदस्ते भेंट किए गए। हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनकी सराहना की और समर्थकों तथा मीडिया कर्मियों की भारी उपस्थिति के कारण बनी अफरा तफरी की स्थिति के बीच उनके लिए बाहर निकलने का रास्ता बनाया। 

प्रमुख खबरें

Bihar Flood Crisis पर बड़ा एक्शन: Samrat Choudhary ने जारी किए 579 करोड़ के Relief Funds

सालों बाद टीवी पर लौटेंगी Divyanka Tripathi, पति Vivek Dahiya संग इस शो में मचाएंगी धमाल

संगरूर में Gulzar Singh सुसाइड केस पर Congress का प्रदर्शन, मंत्री Harpal Cheema के इस्तीफे की मांग

UPI शुल्क पर कांग्रेस के दावों को BJP ने बताया फर्जी, कहा ग्राहकों पर नहीं लगेगा MDR चार्ज