देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाए जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

उत्तराखंड में राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून एवं हल्द्वानी में मरीजों के तीमारदारों के लिए विश्राम गृहों का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में दोनों मेडिकल कॉलेजों एवं सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन विश्राम गृहों में रात्रि विश्राम के लिए शयनागार में 55 रु प्रति बिस्तर तथा दो बिस्तरों वाले कमरे 300 रु प्रति कक्ष की दर से उपलब्ध होंगे। साथ ही, नाश्ता 20रु तथा भोजन 35 रु की दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इन विश्राम गृहों का संचालन एवं रखरखाव भी सेवादान आरोग्य फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। यह एमओयू आगामी 20 वर्षों के लिए वैध होगा। विज्ञप्ति के अनुसार, राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून द्वारा 1750 वर्गमीटर एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा 1400 वर्गमीटर भूमि विश्राम गृहों के निर्माण के लिए प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सेवादान आरोग्य संस्था से किच्छा स्थित एम्स सैटेलाइट सेंटर में भी यह व्यवस्था करने की बात कही जिस पर संस्था ने सहमति व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए