By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2023
टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन चॉइस के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री की इसी फैशन चॉइस की वजह से मंगलवार को उन्हें एक रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी गई। इस बात की जानकारी उर्फी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर रेस्टोरेंट की हरकत पर गुस्सा जाहिर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उर्फी जावेद अपनी फैशन चॉइस की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। बावजूद इसके अभिनेत्री पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने पसंद के कपड़ें पहनकर मुंबई में स्पॉट होती हैं। उर्फी के कपड़ों की सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर बॉलीवुड-टीवी के सितारें आलोचना तक कर चुके हैं। हालाँकि, करीना कपूर, रणवीर सिंह और मसाबा गुप्ता जैसे सितारों ने उनकी काफी तारीफ़ भी की हैं।