नियंत्रण रेखा पार से व्यापारिक गतिविधियां बहाल होंः महबूबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2017

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि नियंत्रण रेखा के पार से व्यापारिक गतिविधियां बहाल हों। नियंत्रण रेखा के पार से हुई गोलाबारी के कारण व्यापारिक गतिविधियां बाधित हुई थीं। दिल्ली में मौजूद महबूबा ने फोन पर गृह मंत्री से बात की और तीन दिन पहले नियंत्रण रेखा के पार से गोलाबारी के बाद चक्कां दा बाग स्थित व्यापार सुविधा केंद्र पर व्यापारिक गतिविधियां ठप होने का मुद्दा उठाया।

 

जम्मू-कश्मीर सरकार के एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि व्यापार सुविधा केंद्र पर व्यापारिक गतिविधियां जल्द बहाल की जाएं, क्योंकि इस केंद्र की व्यापारिक गतिविधियों पर ही कई स्थानीय कारोबारियों की रोजी-रोटी निर्भर है। बयान के मुताबिक, राजनाथ ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वह मामले पर गौर करेंगे और संबंधित एजेंसियों को उसी के मुताबिक निर्देश दिए जाएंगे।

 

बीते सोमवार को पुंछ, खासकर चक्कां दा बाग स्थित व्यापार सुविधा केंद्र में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारी गोलीबारी किए जाने और मोर्टार के गोले दागे जाने के बाद पुंछ-रावलकोट के बीच नियंत्रण रेखा पार की यात्रा रोक दी गई थी। इस घटना में व्यापार केंद्र को काफी नुकसान पहुंचा।

 

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई