प्रतिबंधित आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वार्नर और स्मिथ ने बीपीएल में किया पदार्पण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2019

ढाका। प्रतिबंधित आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में पदार्पण किया, हालांकि दोनों कम स्कोर पर ही आउट हो गये। 

गेंद से छेड़छाड़ के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध झेल रहे दोनों खिलाड़ियों ने ढाका में बीपीएल के शुरूआती मैच में आगाज किया और एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरे। स्मिथ कोमिला विक्टोरियंस के लिये खेले जिसने वार्नर की सिलहट सिक्सर्स को चार विकेट से मात दी। 


यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर श्रृंखला जीती

वार्नर ने आफ स्पिनर मेहदी हसन पर एक ओवर में तीन छक्के जड़े लेकिन रन लेने को लेकर हुई गफलत में रन आउट हो गये। उन्होंने 13 गेंद में 14 रन बनाये। स्मिथ ने 17 गेंद में 16 रन बनाये और वह विकेट के पीछे कैच देकर आउट हुए। 

प्रमुख खबरें

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट