केरल निपाह वायरस : नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर निरूद्ध क्षेत्रों मेंछूट दी गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

सितंबर केरल सरकार ने मंगलवार को कोझिकोड जिले के निरूद्ध क्षेत्रों में प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया, जहां निपाह वायरस के संक्रमण से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: केरल: निपाह वायरस से जान गंवाने वाले लड़के के घर के तीन किमी के दायरे में सर्वेक्षण

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में कहा, हालांकि, चथमंगलम पंचायत में वार्ड-9 एक निरूद्ध क्षेत्र बना रहेगा। यह निर्णय मेडिकल बोर्ड और विशेषज्ञ समिति के निर्देश के अनुसार लिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निपाह वायरस के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर कोविड-19 टीकाकरण रोक दिया गया था, जिसे बुधवार से दोबारा शुरू किया जाएगा।

वीणा जॉर्ज ने कहा, आगे का टीकाकरण एक कार्य योजना के अनुसार होगा। लक्षणों वाले लोगों को टीकाकरण के लिए नहीं जाना चाहिए। निरूद्ध क्षेत्र में 9,593 ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अभी तक टीके की पहली खुराक नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें: केरल में निपाह वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ा , 66 लोग हुए संक्रमित

उन्होंने कहा कि मृत बच्चे के निकट संपर्क में आए तीन लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 143 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। केरल के कोझिकोड जिले में 12 साल की बच्चे के निपाह वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से चार सितंबर से स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क था।

बच्चे के घर से तीन किलोमीटर के दायरे को घेर लिया गया था और घर-घर जाकर निगरानी की गई और नमूनों की जांच की गई। बच्चे की पांच सितंबर को मौत हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

India को खाद्य तेल आपूर्ति में Argentina शीर्ष पर, Vaca Muerta गैस क्षेत्र में भी संभावनाएं

Aamir Khan और Gauri Spratt ने शादी के बाद मनाया अपना पहला करवा चौथ, अनिल कपूर के घर पर बिखेरा जलवा, वीडियो वायरल

Kedarnath यात्रा को हराम बताने वाले फतवे पर भड़के Harish Rawat, किया Sara Ali Khan का बचाव

शबरिमला मंदिर में Milma Ghee आपूर्ति घोटाले में TDB कर्मचारी गिरफ्तार