कोरोना को लेकर असम में लागू की गईं पाबंदियां, 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे शैक्षणिक और धार्मिक संस्थान

By अंकित सिंह | May 12, 2021

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच असम में नई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक असम के नए प्रतिबंधों पर ASDMA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि ऑफिस सुबह 5 बजे से 1 बजे तक खुलेंगे। 1-2 बजे तक लोग वापस घर आ सकते हैं। 2 बजे से सुबह 5 बजे तक शहरी और उप-शहरी क्षेत्रों में कर्फ्यू रहेगा। गांवों के लिए जैसे आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है वही शहरी क्षेत्रों के लिए रहेगी। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थान और धार्मिक संस्थान 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सुबह 5 बजे से दिन के 2 बजे तक गाड़ियों में ऑड-इवेन का नियम लागू होगा। इसका बहुत कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यह 13 तारीख सुबह 5 बजे से लागू होगा। असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,258 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,429 हो गयी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, इस दौरान विभिन्न अस्पतालों से 4,409 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक राज्य में 2,61,980 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37,500 है। असम में मंगलवार को 68,572 नमूनों की जाचं की गई, जिसके साथ ही अब तक कुल 92,17,510 नमूनों की जांच की जा चुकी है

प्रमुख खबरें

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार