कभी-कभी तो लगता है अपुन इच भगवान हैं! ट्रंप की भविष्यवाणी पर US कर लेता यकीन तो कभी नहीं होता 9/11?

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2026

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' के  गणेश गायतोंडे का किरदार तो आप सभी को याद होगा। सर्वोच्चता और अपने आप को सब कुछ मान लेने के भाव को दर्शाते हुए उसका एक डॉयलाग भी खूब फेमस हुआ था जब वो कहते हैं कि कभी-कभी लगता है, अपुन इच भगवान है। फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस की तरफ से एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के सिर पर सोने का मुकुट सजा होता है और चेहरे पर किसी सम्राट जैसी मुग्ध मुस्कान। तस्वीर के कैप्शन में लिखा होता है लॉग लिव द किग। ये तस्वीर कोई मजाक नहीं थी बल्कि इसके पहले अपने ट्रूथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने खुद को किंग कहा था और फिर वो उसी किरदार में जीने भी लगे। गले में है एक लाल टाई, इस्त्री किए हुए कपड़े, मंद-मंद चाल, आवेश में फैसले लेने की कुव्वत, गलती करके न मानने की मूल इंसानी स्वभाव, मुकर जाने की अदा, झूठ बोलने का हुनर, गंभीरता से कोसों दूर और खुद से मोहब्बत करने वाला 'लस्ट फॉर लाइफ' से भरा किरदार। वो जो अमेरिका को बचाना चाहता है। अमेरिकी बचना नहीं चाहते फिर भी वो कहते हैं कि मैं आपको बचाकर रहूंगा। आपको ग्रेट बनाकर ही रहूंगा। डोनाल्ड ट्रंप के बारे में दुनिया ये समझ ही नहीं पा रही है कि इसका करे क्या? ये सवेरे कुछ बोलता है, शाम को कुछ सोचता है औऱ रात को कुछ और ही करता है। इसके सोचने, समझने और कहने व करने में कोई कनेक्शन नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Iran-Israel Conflict: क्या परमाणु हमला करेगा इजराइल? Donald Trump के बयान से दुनिया में हलचल

मई 2011 में अमेरिकी नेवी सील ने एक अभियान में लादेन को मार गिराया था, जो पाकिस्तान के एबटाबाद में एक मकान में छिपा हुआ था। यह कार्रवाई तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में की गयी थी.। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व में अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी के आलोचक रहे ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिका, अफगानिस्तान में आसानी से जीत जाता. हम हर युद्ध आसानी से जीत सकते थे।

प्रमुख खबरें

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया