FTA के दुरुपयोग पर सरकार ने मारा 'हथौड़ा'! सोना, चांदी और प्लैटिनम उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक

By रेनू तिवारी | Apr 03, 2026

केंद्र सरकार ने कीमती धातुओं के आयात को लेकर एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के बढ़ते दुरुपयोग और घरेलू उद्योग को नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने सोना, चांदी और प्लैटिनम से जुड़े सभी प्रकार के उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से अंकुश (Restrictions) लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नई नीति 'अध्याय 71' के तहत आने वाले सभी उत्पादों पर लागू होगी।

इस अध्याय में प्राकृतिक या संवर्धित मोती, कीमती या अर्द्ध-कीमती पत्थर, कीमती धातुएं, कीमती धातुओं से जड़े उत्पाद, आभूषण, नकली गहने और सिक्के शामिल हैं। सरकार एक दिन पहले सोना, चांदी और प्लैटिनम आभूषण के आयात पर भी इसी तरह की पाबंदी लगा चुकी है। अब नए कदम के साथ इन कीमती धातुओं से जुड़े सभी तरह के उत्पादों के आयात को भी अंकुश की श्रेणी में डाल दिया गया है। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, कुछ आयातक भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौता का दुरुपयोग कर शुल्क में मौजूद अंतराल का फायदा उठा रहे थे।

इसके अलावा वे थाइलैंड जैसे देशों से बिना रत्न-पत्थर वाले आभूषण के नाम पर कीमती धातुओं का आयात कर रहे थे। एक उद्योग अधिकारी ने कहा कि लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक कारोबारी इस कदम से प्रभावित न हों। भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के समूह आसियान के बीच वस्तुओं के व्यापार पर यह समझौता 2010 से लागू है। इससे पहले सरकार प्लैटिनम और चांदी के आभूषणों के आयात पर भी समय-समय पर इसी तरह के अंकुश लगा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Election Commission मार्च के दौरान Akhilesh Yadav और Abhishek Banerjee समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi, LoP बोले- हमें क्यों रोक रही पुलिस?

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर 1 बजे तक 58.37% मतदान

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा