चुनाव परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं : बघेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

रायपुर| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा है कि परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं और वह जनादेश का सम्मान करते हैं।

बघेल ने चुनाव परिणाम को लेकर संवाददाताओं के सवाल पर कहा, पांच राज्यों का चुनाव परिणाम आ गया है। यदि कांग्रेस के दृष्टिकोण से देखा जाए तो अपेक्षित परिणाम नहीं आए हैं। कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की।

जो जनता का जनादेश है उसे विनम्रता पूर्वक ​स्वीकार करते हैं। उन्होंने चुनाव जीतने वालों को बधाई दी और कहा कि सबसे यह अपेक्षा है कि जो वादे जनता से किए गए हैं उनको पूरा करें।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक और उत्तराखंड चुनाव के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया था।

इधर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने इस जीत को भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास की जीत बताया है। सिंह ने ट्वीट कर कहा, यह विजय भाजपा की नीतियों की है! यह विजय प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास की है।

यह विजय विकास की है, डबल इंजन सरकार की है। चार राज्यों में भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इतिहास रचा है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा की जनता को बधाई।

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन