पश्विम बंगाल के नतीजों का असर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव और आम चुनाव पर पड़ेगा: यशवंत सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

हजारीबाग (झारखंड)। तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। सिन्हा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के इस्तीफे की भी मांग की। सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले आम चुनाव पर भी पड़ेगा। सिन्हा ने कहा कि देश के लोग केंद्रीय नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं। तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष को भी ऐसा ही करना चाहिए।’’ सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा के इन नेताओं ने झारखंड और आसपास के जिलों से भीड़ लाकर पश्चिम बंगाल में भारी जनसमर्थन का दावा किया था।

प्रमुख खबरें

अविनाश साबले और पारुल चौधरी समेत आठ एथलीट बेंगलुरु साइ में स्मार्ट ट्रैक पर कर रहे अभ्यास

शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुविधाओं को मिली नई गति: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Diplomatic Update: BNP स्थापना दिवस पर भारत की शुभकामनाएं, High Commissioner ने कहा- People-to-People Ties है जरूरी

Food Processing Minister Chirag Paswan को मिला धमकी भरा लेटर, गृह सचिव से उच्च स्तरीय Investigation की मांग