छत्तीसगढ़ के लिए आठ ट्रेन की सेवाएं बहाल करें, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने रेलवे से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2022

रायपुर|  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राज्य से गुजरने वाली आठ विशेष यात्री ट्रेनों के संचालन को एक महीने के लिए स्थगित करने के रेलवे के फैसले को जनविरोधी बताते हुए इसकी निंदा की।

बघेल ने 31 मार्च को जारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के आदेश की प्रति की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया। इस आदेश में एक महीने के लिए रद्द की गई 10 यात्री विशेष ट्रेन के नाम का उल्लेख है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हद है।रेलवे स्टेशन बेचने के बाद अब मुनाफा कमाने के लिए जनता की तकलीफ को नजरअंदाज करते हुए 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस जनविरोधी निर्णय का रेल मंत्रालय तुरंत संज्ञान लें और ट्रेनें बहाल करें।’’

साहू ने पत्र में कहा है कि ‘‘एक महीने के लिए रद्द की गई 10 यात्री ट्रेन में से आठ छत्तीसगढ़ के भीतर से गुजरती हैं और ट्रेन को रद्द करने के खिलाफ कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।’’ इसमें कहा गया है कि ‘चैत्र नवरात्र’ उत्सव के दौरान, राज्य के मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। वहीं, यात्री ट्रेन का उपयोग व्यापारी, श्रमिक और छात्र भी करते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने पत्र में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से सभी स्थितियों को देखते हुए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर को 31 मार्च 2022 को जारी उनके आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली ट्रेन का परिचालन बहाल किए जाने का तत्काल निर्देश देने का अनुरोध किया है।

प्रमुख खबरें

शिक्षा सुधार के लिए Arvind Kejriwal का नया फॉर्मूला- धर्मेंद्र प्रधान की जगह सोनम वांगचुक बनें शिक्षा मंत्री

Indoor Date Ideas: बाहर जाने का नहीं है टाइम, तो नो टेंशन! घर पर इन तरीकों से पार्टनर के साथ बिताएं रोमांटिक पल

Tarun Tejpal Case: पीड़िता के बयानों में भारी Contradictions, Bombay High Court में बचाव पक्ष ने उठाए गंभीर सवाल

अब 10 मिनट में डिलीवर होगा LPG सिलेंडर! Swiggy वाले सीधा पहुचाएंगे घर