भारत-पाकिस्‍तान के बीच संघर्षविराम को हुए 100 दिन पूरे, जम्‍मू-कश्‍मीर के मुद्दे पर क्या बोला पाक?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम बहाल होने से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति लाने में मदद मिली है। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों की सेनाएं 25 फरवरी को जम्मू-कश्मीर से लगती नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम समझौते को कड़ाई से लागू करने पर सहमत हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: वुहान लैब को फंड कर रहा था अमेरिका? 866 पन्नों वाले ईमेल चैट में अहम खुलासा!

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने दोनों देशों के बीच संघर्षविराम लागू होने के 100 दिन पूरे होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि इससे नियंत्रण रेखा पर शांति लाने में मदद मिली है जिससे एलओसी के दोनों ओर रह रहे कश्मीरियों को कुछ राहत मिली।’’ शांति के लिए और पहल करने के सवाल पर चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि भारत को सार्थक और नतीजापरक वार्ता के लिए माहौल बनाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच मुख्य मुद्दा है व इसका समाधान संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव और कश्मीरियों की इच्छाओं के अनुरूप होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश ने कोरोना के टीके हासिल करने के लिए तेज किया अभियान

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत