रिटायर्ड जज की बहू के साथ हुई लूटपाट की वारदात, अस्पताल में चल रहा है इलाज

By सुयश भट्ट | Dec 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भी क्राइम कम नहीं हो रहा है। शहर में लूटपाट की वारदातें लगातार जारी है। ताजा मामला लसूड़िया क्षेत्र का है जहां रिटायर्ड जज की बहू के साथ लूट की कोशिश हुई है।

इसे भी पढ़ें:सूखे बोरवेल में गिरी थी 1 साल की बच्ची, 11 घंटे के बचाव कार्य के बाद सुरक्षित निकली बच्ची 

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जांच पड़ताल कर रहे हैं। उस क्षेत्र में लगे सीसीटीसी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। लेकिन जब बदमाश दिनदहाड़े रिटायर्ड जज की बहू के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं तो समझा जा सकता है कि अपराधियों पर पुलिस का खौफ कितना है।

जानकारी मिली है कि बॉम्बे अस्पताल से सवा दो बजे लसूड़िया थाना को घटना की सूचना दे दी गई थी। लेकिन पुलिस आठ बजे घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। इस बीच उन्हें न्यायालय से जुड़े लोगों की मदद लेना पड़ी।

इसे भी पढ़ें:ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई 

वहीं एसआइ अरुण मलिक ने कहा सूचना अधूरी मिली थी। डॉक्टर ने यह नहीं बताया आराधना के साथ लूट का प्रयास हुआ है। विवाद की जानकारी मिली थी। रात में टीआइ इंद्रमणि पटेल,एसीपी राकेश गुप्ता और एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे। देर रात अस्पताल भी गए लेकिन आराधना बयान देने की स्थिति में नहीं थी।

दरअसल बदमाशों ने खूब संघर्ष किया पर पर्स नहीं छोड़ा। महिला गाड़ी सहित गिरी और जख्मी हो गई। राहगीरों को रोका और अस्पताल पहुंची। उसका मोबाइल भी टूट चुका था। थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे बेहोश कर दिया और और दो घंटे तक ऑपरेशन किया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया

Gurbaz का तूफानी शतक गया बेकार, Shubman Gill और युवा गेंदबाजों ने Afghanistan को चटाई धूल।

India-Pakistan मैच से पहले Handshake विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, फोकस सिर्फ क्रिकेट पर