Gonda में रिटायर्ड लेखाधिकारी को Digital Arrest कर 78 लाख रुपये ठगे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जिला पंचायत के सेवानिवृत्त लेखाधिकारी को लगभग एक महीने तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके साइबर जालसाजों ने 78 लाख रुपये कथित तौर पर ठग लिये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उन्हें पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष से बातचीत करने और गोपनीय जानकारी साझा करने के मामले में फंसाने की धमकी दी थी।

पीड़ित के हवाले से पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई से बचाने का भरोसा देकर उनसे अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराने का दबाव बनाया। उनके मुताबिक, उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 50 लाख रुपये और इंडियन बैंक के खाते से 18 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में स्थानांतरित कर दिए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से 10 लाख रुपये और मांगे और उन्होंने अपनी संपत्तियां बेचकर यह राशि भी दे दी।

इस तरह आरोपियों ने उनसे कुल 78 लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित की शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि राशि मिलने के बाद आरोपियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया और इसके बाद उन्होंने 28 अक्टूबर को साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले के खुलासे के लिए दो पुलिस टीम गठित की गई हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर धमकाने पर उसके दबाव में आकर पैसे स्थानांतरित न करें और इस संबंध में पुलिस को सूचित करें।

प्रमुख खबरें

चीन के नए कानून के खिलाफ Dharamshala से Kurukshetra तक तिब्बतियों का Peace March शुरू

Rohit Sharma संभालेंगे Mumbai Indians की कमान, Hardik Pandya को ट्रेड करने की तैयारी, सूत्रों का दावा

चक्रवात अर्नब का कहर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए फसल नुकसान के तत्काल सर्वेक्षण के निर्देश, RBC 6-4 के तहत मिलेगी राहत

ओमान में भारत की एंट्री, बनाएगा 1000 KM वाला काल ड्रोन!