रमजान में नमाज पढ़कर आ रहे रिटायर्ड पुलिस अफसर की हत्या, फरवरी में ही वीडियो रिकॉर्ड कर जान का खतरा बताया था

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2025

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जाकिर हुसैन द्वारा फरवरी 2025 में रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी जान को खतरा है, 18 मार्च को उनकी हत्या के बाद सामने आया है। जाकिर ने वीडियो में दावा किया मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। करीब 20 से 30 लोग मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इनमें सबसे अहम नाम तौफीक का है। वह एक मुसलमान है जिसने नौ साल पहले पैसे कमाने के लिए धर्म बदला था। वह एक जमीन के टुकड़े के लिए ब्रोकर के तौर पर आया था और अब उसने उस जमीन की मालकिन से उसके पहले पति को तलाक देकर शादी कर ली है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में 1,112 करोड़ रुपये से दो इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे: वैष्णव

जाकिर की हत्या 18 मार्च को सुबह-सुबह उस समय की गई, जब वह नमाज़ पढ़कर मस्जिद से लौट रहा था। कथित तौर पर तौफीक और उसके दो साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इसे उनके परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा एक नागरिक विवाद बताया। कथित तौर पर यह विवाद जाकिर की संपत्ति के बगल में एक ज़मीन के टुकड़े को लेकर हुआ, जो तौफीक की पत्नी का था। जाकिर ने कथित तौर पर ज़मीन पर अतिक्रमण किया था और दावा किया था कि यह वक्फ की संपत्ति है, जबकि तौफीक के परिवार ने जोर देकर कहा कि यह उसकी सास की ओर से एक निजी उपहार है। विवाद बढ़ता गया और कथित तौर पर जाकिर की हत्या कर दी गई।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 12 स्टेडियम में 50 होंगे मुकाबले

Abu Dhabi में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय की मौत, Middle East में गहराया संकट

ADR Report का बड़ा खुलासा: BJP को मिला रिकॉर्ड चंदा, बाकी पार्टियों के कुल Donation से 10 गुना ज्यादा

7 साल की शादी में आई दरार, फिर रिश्ते को दिया एक और मौका, बैडमिंटन स्टार ने यूं बयां किया दर्द