Sant Kabir Nagar में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

संत कबीर नगर जिले की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महुली थाने के प्रभारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि झीगुरापार गांव निवासी यदुलाल (70) ने 16 दिसंबर को एक खेत में उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। राय ने बताया कि पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी होने के बादशनिवार को पुलिस को तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। राय ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam CM Himanta का बयान, PM Modi के रहते हमारी जीत को कोई दीवार रोक नहीं सकती

आखिर सेवा तीर्थ से उपजते सियासी सवालों के जवाब कब तक मिलेंगे?

Amit Shah का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- व्यापार समझौतों पर फैला रहे हैं भ्रम

Mahashivratri 2026: धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण त्यौहार है महाशिवरात्रि