ग्वालियर में रिटायर्ड एसआई की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बंधा शव मिला

By दिनेश शुक्ल | May 26, 2021

ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक रिटायर्ड एसआई की सोमवार रात उसके ही घर में बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गई है। मृतक एसआई के हाथ पैर भी बंधे हुए मिले है। घटना शहर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्री विहार कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार मृतक एसआई मेघ सिंह की हत्या सिर पर धारदार हथियार के वार से हुई है। साथ ही शुरुआती दौर में मृतक एसआई की हत्या का कारण जमीन संबंधी विवाद माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या से जुड़ी हर कड़ी को खंगालने में जुट गई है। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था, इससे लूटपाट के बाद हत्या के संदेह से भी देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: ब्लैक फंगस इंजेक्शन न मिलने से भोपाल में छह की मौत, आयोग ने मांगी रिपोर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्वालियर अमित सांघी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव भी घटना स्थल पहुंचे हैं। रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर अलमारी खुली पड़ी हैं और सामान बिखरा हुआ है। आशंका है कि बदमाशों ने कुछ ढूंढ़ने का प्रयास किया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद और लूट करना हो सकता है। मृतक एसआई के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं। उनके कोई बेटा नहीं है। बेटी की शादी हो चुकी है और पत्नी मायके आमखो में थी। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर