आपसी तनातनी के बीच भारत-पाक सीमा पर होने वाला रिट्रीट समारोह रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2019

नयी दिल्ली। पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी-वाघा में शुक्रवार को होने वाला रिट्रीट समारोह रद्द कर दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमा पर दोपहर बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के मद्देनजर प्रशासनिक जरूरतों के कारण समारोह को रद्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: टीवी चैनलों की बहसों में युद्ध उन्माद क्यों फैलाया जा रहा है ?

उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के अटारी में स्थित समारोह क्षेत्र में जनता को जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सैन्य आवश्यकताओं को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों के साथ ही पाक रेंजर के जवान भाग लेते हैं। 

प्रमुख खबरें

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला