घाटी में सभी पक्षों के सहयोग से ही मुमकिन होगी कश्मीरी पंडितों की वापसी: राज्यपाल के सलाहकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की घाटी में पूरी तरह वापसी सभी पक्षों के सहयोग तथा समर्थन से ही मुमकिन है। खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीरी विस्थापितों की घाटी में पूरी तरह वापसी तभी संभव है जब कश्मीरी प्रवासियों से सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव साझा करने वाले, कश्मीर के समाज समेत सभी पक्ष सहयोग तथा समर्थन करें।

उन्होंने कहा कि सरकार कश्मीरी पंडितों की घाटी में सुरक्षित वापसी और उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। खान ने कहा कि शरणार्थियों के लिए 3,000 पदों पर भर्ती और घाटी में काम कर रहे शरणार्थी कर्मचारियों के लिए अस्थायी आवास के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। यह बयान जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद घाटी में तीन लाख से अधिक विस्थापित पंडितों के लौटने की उम्मीदों के मद्देनजर आया है।

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA