लॉकडाउन में फंसे लोगों की गृह राज्यों में वापसी भी नई चुनौतियां खड़ी करेंगी : जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

नयी दिल्ली।  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की पाबंदियां हटने के बाद राज्य वापसी भी नई चुनौतियां खड़ी करेंगी। कोविड-19 संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जम्मू-कश्मीर के पार्षदों और नगर सेवकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उधमपुर के सांसद सिंह ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों से केंद्र शासित प्रदेश में लोगों की वापसी भी एक चुनौती होगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल कोविड-19 से संक्रमित, 71को पृथकवास का आदेश

कार्मिक मंत्रालय के एक बयान के अनुसार सिंह ने सिविल सोसायटी और प्रशासन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की सराहना की और लॉकडाउन लागू करने में अपना पूर्ण सहयोग देने की पेशकश की। मंत्री ने कहा कि वह इस बात से विशेष रूप से प्रसन्न हैं कि जिला कलेक्टर और उपायुक्त स्वेच्छा से स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से प्राप्त सहयोग के लिए उनकी सराहना कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 44 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर पहुँच अपने घर

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने लोगों को समझाने के लिए जनप्रतिनिधियों, विशेषकर स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को कहा है कि वे स्पष्ट करें कि आवाजाही और वापसी केवल छोटे समूहों और बहुत ही रणनीतिक तथा विवेकपूर्ण तरीके से हो सकती है। उन्होंने कहा, “हम जल्दबाजी में कोई खतरा नहीं उठा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

RCB vs DC: बिना ऋषभ पंत के आरसीबी के खिलाफ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स के लिए करो या मरो का मुकाबला

प्रेग्नेंट नहीं हैं कैटरीना कैफ! बार-बार उड़ने वाली अफवाहों को किया खारिज, लंदन जाने की बताई वजह

LAC पर तनाव, जिनपिंग का नया दांव, भारत को मनाने के लिए चीन ने भेजा अपना राजदूत

International Mothers Day: प्रेम, त्याग व ममता की मूर्ति होती है मां