तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का बड़ा खुलासा: BRS-BJP का 'गुप्त गठजोड़' तेलंगाना के विकास में बाधा

By Renu Tiwari | Nov 01, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच एक ‘‘गठजोड़’’ होने का आरोप लगाया। रेड्डी ने इसके साथ ही बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘‘अफवाहें’’ फैलाने और राज्य के विकास में ‘‘बाधाएं’’ खड़ी करने का आरोप भी लगाया। रेवंत रेड्डी ने जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार वी. नवीन यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया कि किशन रेड्डी हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार और मुसी पुनर्जीवन परियोजना में बाधा डालकर हैदराबाद के विकास को बाधित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव जीतने के बाद सिकंदराबाद छावनी क्षेत्र में 4,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने जुबली हिल्स के मतदाताओं से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव का समर्थन करने की अपील की। जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान