रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना विधानसभा में पेश किया जाति सर्वेक्षण, बोले- यह सामाजिक-राजनीतिक सुधारों का होगा आधार

By अंकित सिंह | Feb 04, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को राज्य की विधानसभा में जाति सर्वेक्षण पेश किया। विधानसभा में बोलते हुए, रेड्डी ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर रहे पिछड़े वर्गों की मांग थी कि उनकी गणना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नीति को प्रभावी बनाने के लिए, उसका समर्थन करने के लिए डेटा होना चाहिए। जाति सर्वेक्षण के आंकड़ों का उपयोग राज्य में सामाजिक-राजनीतिक बदलाव लाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तेलंगाना में यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

इसे भी पढ़ें: मुझे जातिगत गालियां दीं, SC-ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या नया फैसला ले लिया

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने वादा किया है कि जितनी आबादी, उतनी हिसदारी। राहुल गांधी ने केंद्र से जाति जनगणना कराने की मांग की, लेकिन केंद्र आगे नहीं आया। राहुल गांधी ने पहले कहा था कि अगर कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आती है तो हम जाति जनगणना कराएंगे और राजनीतिक आरक्षण और नौकरी में आरक्षण देंगे। यह एक एक्स-रे है। उन्होंने कहा कि हमने अब जाति सर्वेक्षण पूरा कर लिया है और आज सदन में रिपोर्ट पेश की है।' प्रगणकों ने हर गांव और थांडा से बहुत अच्छी तरह से डेटा एकत्र किया। प्रत्येक 150 घरों को एक इकाई माना गया और एक गणनाकार को जानकारी इकट्ठा करने का काम सौंपा गया। 

प्रमुख खबरें

पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

FCRA Amendment Bill 2026 | संसद में 12 अगस्त को पेश होगा विवादित FCRA बिल, विपक्ष से बोले रिजिजू- राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं

FCRA Amendment Bill 2026 | द्रमुक सांसद पी. विल्सन और ईसाई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कानून वापस लेने की मांग

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order