22 मिनट में भारत ने लिया था 22 अप्रैल का बदला, मोदी बोले- आज भी उड़ी है आतंक के आकाओं की नींद

By अंकित सिंह | Jul 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि गर्व है कि आतंकियों को ऐसी सजा दी कि आतंक के आकाओं की नींद उड़ी हुई है। ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा पर बोलते मोदी ने कहा कि सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी गई। उन्हें कब, कहाँ और कैसे तय करने को कहा गया... हमें गर्व है कि आतंकवादियों को सज़ा मिली, और ये सज़ा ऐसी थी कि आज भी आतंकवादी सरगनाओं की रातों की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल के बाद मैंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि यह हमारा संकल्प है कि हम आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे। सजा उनके आकाओं को भी मिलेगी... और ऐसी सजा मिलेगी जो कल्पना से भी बड़ी होगी।

मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। कोई सोच भी नहीं सकता कि कोई वहां तक पहुंच सकता है। बहावलपुर, मुरीदके को भी जमींदोज कर दिया गया है। हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। तीसरा पहलू, हमने पाकिस्तान की परमाणु धमकी को झूठा साबित कर दिया है। भारत ने साबित कर दिया है कि अब परमाणु ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी और न ही भारत इस परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे झुकेगा। चौथा पहलू, भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता का परिचय दिया है। उसने पाकिस्तान के सीने पर सटीक वार किया है। 

इसे भी पढ़ें: संसद में अमित शाह का विस्फोटक भाषण सुन गदगद हुए PM मोदी, कहा- कायर आतंकवादियों को...

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के एयरबेस और संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। और आज की तारीख में, उनके कई एयरबेस ICU में हैं। यह तकनीक आधारित युद्ध का युग है। अगर हमने पिछले 10 वर्षों में की गई तैयारियों को पूरा नहीं किया होता, तो हम कल्पना कर सकते हैं कि तकनीक के इस युग में हमें कितना नुकसान हो सकता था। पाँचवाँ पहलू- ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पहली बार दुनिया ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत को पहचाना। भारत में बने ड्रोन, मिसाइलों ने पाकिस्तान की हथियार प्रणाली की पोल खोल दी। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया