बीना स्थित भारत-ओमान रिफाइनरी में अस्पताल के निर्माण कार्य की समीक्षा

By दिनेश शुक्ल | Apr 26, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीना स्थित भारत-ओमान रिफाइनरी में एक हजार बिस्तर के निर्माणाधीन चिकित्सालय की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एवं संचालन कार्य से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर सीधे संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी और अधिकारी से संवाद कर कार्य की प्रगति का विवरण प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को  मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस से निर्माण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई, बीना स्थित भारत-ओमान रिफाइनरी लिमिटेड के संचालक भंडारी एवं अन्य निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सरकार कर रही हवा से लेकर जमीन तक काम

मुख्यमंत्री चौहान को बताया गया कि अस्पताल की विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगतिरत है। विद्युत आपूर्ति के बैकअप के रूप में रिफाइनरी की विद्युत व्यवस्था को सपोर्ट सिस्टम बनाया गया है। रिफानरी के बेतवा जलस्रोत से ही पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। जल स्रोत में पर्याप्त जल का संचयन है। कनेक्टिविटी के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य भी शुरु हो गया है। चिकित्सालय की भोजन, जलपान आदि व्यवस्थाओं के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ अनुबंध किया गया है। साफ-सफाई के लिए निजी एजेंसियों के साथ अनुबंध की कार्यवाही प्रचलित है।

इसे भी पढ़ें: मानव सेवा ही माधव सेवा की तर्ज पर भोपाल में भाजपा बना रही 1000 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर

मुख्यमंत्री चौहान ने प्लांट से रोगी तक ऑक्सीजन वितरण के बिन्दु की भी समीक्षा की। बताया गया कि प्लांट से ऑक्सीजन पाईप लाइन द्वारा चिकित्सालय तक जाएगी। पाईप लाइन निर्माण की कार्यवाही भी जारी हो गई है। बीना स्थित भारत-ओमान रिफाइनरी के प्रबंध संचालक भंडारी ने बताया कि प्लांट में 90 टन क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध हैं। एक प्लांट का ट्रायल रन विगत 20 अप्रैल से किया जा रहा है। दूसरे का ट्रायल रन सोमवार से शुरु हो गया है।

प्रमुख खबरें

रश्मिका के बाद Madhuri Dixit हुईं Deepfake का शिकार, AI Video पर इंटरनेट पर मचा बवाल

CBSE के ट्रोल हुए छात्रों से Rahul Gandhi ने की मुलाकात, Modi सरकार पर साधा निशाना

India-Nepal Border Dispute पर PM Balen Shah का नया रुख, कहा- बातचीत से ही सुलझेगा विवाद

Divyanka Tripathi ने दिखाया Twins का First Look, बोलीं- Hospital में चल रहा था Free Offer